Ham Apne Man Ko Kaise Shant Rakhe. Motivational things.Approach to both mentalities. How do these two mentalities work? - Allhelpah

Socialize

Ads Here

Monday, March 1, 2021

Ham Apne Man Ko Kaise Shant Rakhe. Motivational things.Approach to both mentalities. How do these two mentalities work?

 इन सबका आपके लिए क्या मतलब है? दो मानसिकताएँ वैज्ञानिक मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय एक बात है।



 यह समझना दूसरी बात है कि ये दृष्टिकोण आपके जीवन पर कैसे लागू होते हैं। मैं तीस साल से शोध कर रही हूँ और इसका सार यह है कि आपका दृष्टिकोण इस बात पर गहरा असर डालता है कि आप अपनी ज़िंदगी कैसे जीते हैं। इसी से यह तय होता है कि क्या आप वह व्यक्ति बनते हैं, जो आप बनना चाहते हैं और क्या आप वे चीज़ें हासिल कर पाते हैं, जिन्हें आप महत्त्वपूर्ण मानते हैं। यह कैसे होता है? एक सरल विश्वास या मान्यता में आपके मनोविज्ञान, और इसके फलस्वरूप, आपके जीवन को बदलने की शक्ति कैसे हो सकती है? जब आपको यह विश्वास होता है कि आपके गुण पत्थर की लकीर हैं, तो आप निश्चित मानसिकता के तहत काम करते हैं। इससे आपको ख़ुद को बार-बार स्मार्ट साबित करने की ज़रूरत महसूस होती है। अगर आपके पास बुद्धि की निश्चित मात्रा है, निश्चित व्यक्तित्व है और निश्चित नैतिक चरित्र है - तो आपको इन्हें तथा ख़ुद को श्रेष्ठ साबित करने की ज़रूरत महसूस होती है। इस मानसिकता के इन सबसे बुनियादी गुणों के मामले में कमतर दिखना या महसूस करना नहीं चाहते हैं। हममें से कुछ लोगों को बचपन से ही इस मानसिकता का प्रशिक्षण दे दिया जाता है। बचपन से ही मैं स्मार्ट बनने पर केंद्रित थी, लेकिन मुझमें निश्चित मानसिकता भरने का श्रेय छठे ग्रेड की टीचर श्रीमती विल्सन को जाता है। अल्फ़्रेड बाइनेट के विपरीत वे मानती थीं कि लोगों के आईक्यू स्कोर ही उनकी बुद्धि की पूरी कहानी बता देते हैं। वे हमें आईक्यू के क्रम में क्लास में बैठाती थीं। वे केवल सर्वोच्च आईक्यू वाले विद्यार्थियों को ही झंडा उठाने, बोर्ड साफ़ करने या प्रिंसिपल के पास चिट्ठी लेकर जाने का काम सौंपती थीं। उनकी आलोचना से हर दिन पेट में दर्द होने लगता था। इसके अलावा यह मानसिकता भी बन जाती थी, जिसमें क्लास के हर विद्यार्थी के दिलोदिमाग़ पर एक ही लक्ष्य हावी हो जाता था - स्मार्ट दिखो, मूर्ख मत दिखो। कोई क्यों सीखने की परवाह करता, सीखने का आनंद लेता, क्योंकि जब भी वे हमारा टेस्ट लेती थीं या क्लास में हमें कुछ सिखाती थीं, तो हमारा पूरा अस्तित्व ही दाँव पर लगा होता था? मैंने बहुत से लोगों को देखा है, जिनके दिलोदिमाग़ पर ख़ुद को साबित करने का लक्ष्य हावी रहता है - क्लास में, करियर में और संबंधों में। हर स्थिति में वे अपनी बुद्धि, व्यक्तित्व या चरित्र की पुष्टि करने का तरीक़ा खोजते हैं। वे हर स्थिति का मूल्यांकन करते समय सोचते हैं : मैं सफल होऊँगा या असफल? मैं स्मार्ट दिखूँगा या मूर्ख? मुझे स्वीकार किया जाएगा या अस्वीकार? मैं विजेता जैसा महसूस करूँगा या पराजित जैसा? लेकिन क्या हमारा समाज बुद्धि, व्यक्तित्व और चरित्र को महत्त्व नहीं देता है? क्या इन गुणों को चाहना सामान्य नहीं है? हाँ, लेकिन… एक और मानसिकता है, जो यह मानती है कि इंसान के गुण ताश के वे पत्ते नहीं होते, जो आपको बाँटे गए हैं और जिनके साथ आपको जीना होगा, क्योंकि आप उन्हें बदल नहीं सकते। आपको हमेशा ख़ुद को और दूसरों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करनी होगी कि आपके पास तीन इक्के हैं, जबकि मन ही मन आपको यह चिंता सता रही है कि आपके पास सिर्फ़ दो दहले आए हैं। नई मानसिकता आपकी सोच को बदल देती है। यह मानती है कि आपको जो ताश के पत्ते मिले हैं, वे विकास का शुरुआती बिंदु हैं। यह विकासवादी मानसिकता इस विश्वास पर आधारित है कि आप अपनी कोशिशों, अपनी रणनीतियों और दूसरों की सहायता के ज़रिये अपने बुनियादी गुणों का विकास कर सकते हैं। हालाँकि लोगों के शुरुआती गुण, योग्यता, रुचि या स्वभाव पूरी तरह अलग हो सकते हैं, लेकिन हर व्यक्ति मेहनत और अनुभव के जरिये बदल सकता है तथा विकास कर सकता है। क्या इस मानसिकता वाले लोग यह मानते हैं कि कोई भी कुछ भी बन सकता है? क्या वे ऐसा मानते हैं कि उचित प्रेरणा या प्रशिक्षण मिलने पर कोई भी आइंस्टाइन या बीथोवन बन सकता है? नहीं, लेकिन वे यह ज़रूर मानते हैं कि व्यक्ति की सच्ची क्षमता छिपी होती है (और जिसे जाना भी नहीं जा सकता); कि पहले से यह देखना असंभव होता है कि बरसों के जोश, मेहनत तथा प्रशिक्षण की मदद से कितना कुछ हासिल किया जा सकता है? क्या आप जानते हैं कि डार्विन और तॉल्स्तॉय को बचपन में सामान्य माना जाता था? कि महान गोल्फ़ खिलाड़ी बेन होगन बचपन में पूरी तरह से असमन्वित और फूहड़ थे? कि फ़ोटोग्राफ़र सिंडी शर्मन, जो बीसवीं सदी के सबसे महत्त्वपूर्ण फ़ोटोग्राफ़रों की लगभग हर सूची में रही हैं, अपने पहले फ़ोटोग्राफ़ी कोर्स में फ़ेल हो गई थीं? कि जेरेल्डाइन पेज, जो हमारी सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, को प्रतिभा न होने की वजह से अभिनय छोड़ने की सलाह दी गई थी? आप यह देख सकते हैं कि वांछित गुणों को विकसित किया जा सकता है, इस विश्वास से सीखने के प्रति जोश बढ़ता है। बार-बार यह साबित करने में समय बरबाद क्यों करना कि आप कितने महान हैं, जबकि उस समय में आप बेहतर बन सकते हैं? कमियों को दूर करने के बजाय उन्हें क्यों छिपाएँ? अपने आत्मगौरव को टेक लगाने वाले मित्रों या साझेदारों की तलाश क्यों करें, जबकि आप ख़ुद को विकास की चुनौती देने वाले मित्रों या साझेदारों की तलाश कर सकते हैं? और आज़माए हुए तथा पुराने अनुभवों को क्यों चाहें, जबकि आप ऐसे अनुभव हासिल कर सकते हों, जो आपकी क्षमता तथा योग्यता को बढ़ाएँ? लगातार अपनी क्षमता का विस्तार करना और पूरे जोश से करना, जब (या ख़ासकर) यह अच्छा नहीं चल रहा हो, विकासवादी मानसिकता की निशानी है। यह वह मानसिकता है, जो लोगों के चुनौतीपूर्ण समय में उन्हें विकास करने की अनुमति देती है।




दोनों मानसिकताओं का दृष्टिकोण ये दोनों मानसिकताएँ कैसे काम करती हैं,



 इसे ज़्यादा अच्छी तरह समझने के लिए यह कल्पना करें - जितनी स्पष्टता से आप कर सकते हों - कि आप एक युवा वयस्क हैं, जिसका दिन बहुत बुरा जा रहा है : एक दिन आप एक बहुत महत्त्वपूर्ण विषय की क्लास में जाते हैं, जिसे आप बहुत पसंद करते हैं। प्रोफ़ेसर पूरी क्लास को मिडटर्म टेस्ट के परिणाम बताते हैं। आपको सी प्लस मिला है। आप बहुत निराश हैं। उस शाम घर लौटते समय आपका ग़लत पार्किंग के लिए चालान कट जाता है। बहुत कुंठित होकर आप अपने सबसे अच्छे मित्र को फ़ोन करके अपना दुखड़ा सुनना चाहते हैं, लेकिन वह व्यस्तता की बात बोलकर आपका फ़ोन रख देता है। आप क्या सोचेंगे? आप क्या महसूस करेंगे? आप क्या करेंगे? जब मैंने निश्चित मानसिकता वाले लोगों से पूछा, तो वे बोले : “मैं महसूस करूँगा कि मुझे पूरी तरह अस्वीकृत कर दिया गया है।” “मैं समझूँगा कि मैं पूरी तरह से असफल हूँ।” “मैं मूर्ख हूँ।” “मैं पराजित हूँ।” “मैं अयोग्य और मूर्ख महसूस करूँगा - हर व्यक्ति मुझसे बेहतर है।” “मैं कचरा हूँ।” दूसरे शब्दों में, जो हुआ है, उसे वे अपनी अक्षमता और योग्यता का सीधा पैमाना मान रहे हैं। वे अपने जीवन के बारे में यह सोचने लगेंगे : “मेरा जीवन दयनीय है।” “मेरी कोई ज़िंदगी नहीं है।” “भगवान मुझे पसंद नहीं करता।” “संसार मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ा है।” “हर कोई मुझे बरबाद करना चाहता है।” “कोई भी मुझसे प्रेम नहीं करता; हर व्यक्ति मुझसे नफ़रत करता है।” “जीवन अन्यायपूर्ण है और तमाम कोशिशें बेकार हैं।” “जीवन घटिया है। मैं मूर्ख हूँ। मेरी जिंदगी में एक भी अच्छी चीज़ नहीं होती।” “मैं इस संसार का सबसे बदक़िस्मत इंसान हूँ।” माफ़ करें, ग़ौर करें यहाँ मृत्यु और विनाश जैसा कुछ भी नहीं हुआ था। बस एक बुरा ग्रेड मिला था, चालान कटा था और एक ख़राब फ़ोन कॉल रहा था। क्या ये लोग आत्म-गौरव की कमी के शिकार थे? क्या वे पत्ते उठाने वाले निराशावादी थे? नहीं। जब वे असफलता से नहीं जूझते हैं, तब वे उतने ही योग्य और आशावादी - और उतने ही प्रतिभाशाली तथा आकर्षक- महसूस करते हैं, जितने कि विकासवादी मानसिकता के लोग करते हैं। तो वे कैसे जूझेंगे? “मैं किसी भी चीज़ में इतना ज़्यादा समय और प्रयास लगाने की जहमत नहीं उठाऊँगा।” (दूसरे शब्दों में, दोबारा किसी को भी अपना आकलन करने की अनुमति नहीं दें)। “कुछ नहीं करूँगा।” “बिस्तर पर पड़ा रहूँगा।” “शराब के नशे में धुत्त हो जाऊँगा।” “खाऊँगा।” “अगर मौक़ा मिलेगा, तो किसी पर चिल्लाऊँगा।” “चॉकलेट खाऊँगी।” “संगीत सुनूँगी और मुँह फुला लूँगी।” “अपने दड़बे में जाकर बैठूँगा।” “किसी से झगड़ लूँगा।” “रोऊँगी।” “कोई चीज़ तोड़ दूँगी।” “करने के लिए है ही क्या?” करने के लिए है ही क्या! आप जानते हैं, मैंने इस प्रसंग में ग्रेड को जान-बूझकर एफ़ के बजाय सी प्लस लिखा था। और इस बात पर भी ग़ौर करें कि यह अंतिम परीक्षा नहीं, बल्कि मिडटर्म परीक्षा थी। इस बात पर भी विचार करें कि उनका सिर्फ़ चालान कटा था, कार दुर्घटना नहीं हुई थी। उन्हें सीधे अस्वीकार नहीं किया गया था, बल्कि व्यस्तता के चलते अनसुना किया गया था। कोई भी विनाशकारी चीज़ नहीं हुई थी, जिसे ठीक न किया जा सकता हो। लेकिन निश्चित मानसिकता ने इतने कम कच्चे माल से ही पूर्ण असफलता और लक़वे की भावना उत्पन्न कर ली। जब मैंने विकासवादी मानसिकता वाले लोगों को यही प्रसंग दिया, तो उन्होंने यह कहा। वे यह सोचेंगे : “मुझे क्लास में ज़्यादा कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है, कार ज़्यादा सावधानी से पार्क करनी चाहिए और मेरे ख़याल से शायद मेरे मित्र का दिन ख़राब रहा होगा।” “सी प्लस से मुझे यह पता चलता है कि मुझे क्लास में बहुत कड़ी मेहनत करनी चाहिए, लेकिन मेरे पास बाक़ी सेमिस्टर हैं, जिसमें मैं अपना ग्रेड सुधार सकता हूँ।” इस तरह की कई, बहुत सारी बातें कही गई थीं, लेकिन मैं सोचती हूँ कि आप समझ गए होंगे। वे कैसे जूझेंगे? सीधे। “मैं उस क्लास में अपने अगले टेस्ट के लिए ज़्यादा मेहनत से (या अलग तरीक़े से) पढ़ाई करूँगा, मैं चालान का जुर्माना भर दूँगा और अपने सबसे अच्छे मित्र के साथ अगली मुलाक़ात में मामले को सुलझाऊँगा।” “मैं विश्लेषण करूँगा कि परीक्षा में मैंने क्या ग़लत किया था, इसे बेहतर करने का संकल्प करूँगा, चालान की रक़म भर दूँगा और यह पता लगाऊँगा कि मेरा मित्र किस उलझन में है।” विचलित होने के लिए आपको एक या दूसरी मानसिकता होने की ज़रूरत नहीं है। कौन नहीं होगा? ख़राब ग्रेड या मित्र या प्रियजन का तिरस्कार - ये मज़ेदार घटनाएँ नहीं हैं। कोई भी ख़ुश होकर अपने होंठ नहीं चाट रहा था। लेकिन विकासवादी मानसिकता वाले ये लोग ख़ुद पर ठप्पे नहीं लगा रहे थे और अपने हाथ समर्पण की मुद्रा में खड़े नहीं कर रहे थे। हालाँकि वे तनावग्रस्त तो महसूस कर रहे थे, लेकिन वे जोखिम लेने, चुनौतियों का सामना करने और उन पर काम करने के लिए तैयार थे। तो नया क्या है? क्या यह इतना नया विचार है? हमारी बहुत सी कहावतें जोखिम के महत्त्व और लगन की शक्ति पर ज़ोर देती हैं, जैसे “जोखिम नहीं, तो लाभ नहीं” और “अगर आप पहले पहल सफल नहीं होते हैं, तो दोबारा, बार-बार कोशिश करें” या “रोम एक दिन में नहीं बना था।” (वैसे मुझे यह जानकर आनंद आ गया कि रोम वाली बात इटली में भी कही जाती है)। सचमुच आश्चर्यजनक बात यह है कि निश्चित मानसिकता वाले लोग इससे सहमत नहीं होते हैं। इसके बजाय वे यह मानते हैं : “कोई जोखिम नहीं, तो कोई हानि नहीं।” “अगर आप पहले पहल सफल नहीं होते हैं, तो आपमें शायद योग्यता ही नहीं है।” “अगर रोम एक दिन में नहीं बन पाया, तो शायद इसे बनाया ही नहीं जा सकता था।” दूसरे शब्दों में, जोखिम और प्रयास वे दो चीज़ें हैं, जो आपकी अपूर्णताओं को उजागर करके यह दिखा सकती हैं कि आप इस काम के लायक़ नहीं हैं। दरअसल यह देखना आश्चर्यजनक है कि निश्चित मानसिकता वाले लोग प्रयास न करने या सहायता न लेने के मामले में कितनी दूर तक जा सकते हैं। नया यह भी है कि जोखिम और प्रयास के बारे में लोगों के विचार उनकी ज़्यादा बुनियादी मानसिकता से तय होते हैं। बात बस यह नहीं है कि कुछ लोग ख़ुद को चुनौती देने और प्रयास के महत्त्व को समझ लेते हैं। हमारे शोध ने दर्शाया है कि यह विकासवादी मानसिकता का प्रत्यक्ष परिणाम होता है। जब हम लोगों को विकास पर केंद्रित विकासवादी मानसिकता सिखाते हैं, तो चुनौती और प्रयास के बारे में ये विचार बाद में अपने आप आ जाते हैं। इसी तरह, बात बस यह नहीं है कि कुछ लोग चुनौती और प्रयास को नापसंद कर देते हैं। जब हम (अस्थायी तौर पर) लोगों को निश्चित मानसिकता में पहुँचा देते हैं, जो गुणों के स्थायी होने पर केंद्रित होती है, तो वे तुरंत चुनौती से डर जाते हैं और प्रयास को कम महत्त्व देने लगते हैं। हम प्रायः देखते हैं कि विश्व के सबसे सफल लोगों के दस रहस्य जैसी पुस्तकें दुकानों की शेल्फ़ों पर सजी रहती हैं और ये पुस्तकें कई उपयोगी सलाहें भी दे सकती हैं। लेकिन वे आम तौर पर असंबद्ध संकेतों की सूची होती हैं, जैसे “ज़्यादा जोखिम लें!” या “ख़ुद पर भरोसा करें!” हालाँकि आप ऐसा करने वाले लोगों की क़द्र करते हैं, लेकिन आपके सामने यह कभी स्पष्ट नहीं होता कि ये चीज़ें आपस में कैसे जुड़ती हैं या आप ऐसे कैसे बने रह सकते हैं। इसलिए आप कुछ दिनों तक तो प्रेरित रहते हैं, लेकिन विश्व के सबसे सफल लोगों के पास इससे ज़्यादा बड़े रहस्य होते हैं। इसके बजाय जब आप निश्चिततावादी और विकासवादी मानसिकताओं को समझना शुरू करते हैं, तो आपको सटीकता से दिख जाएगा कि एक चीज़ दूसरी चीज़ की तरफ़ कैसे ले जाती है - आपके गुण पत्थर की लकीर हैं, यह विश्वास आपको बहुत से विचारों और कार्यों की ओर ले जाता है। दूसरी तरफ़, आप अपने गुणों का विकास कर सकते हैं, यह विश्वास आपको बहुत सारे अलग विचारों और कार्यों की ओर ले जाता है, जिनके आपको बिलकुल अलग परिणाम मिलते हैं। इसी को हम मनोवैज्ञानिक आहा अनुभव कहते हैं। न सिर्फ़ मैंने इसे लोगों को नई मानसिकता संबंधी अपने शोध में देखा है, बल्कि उन लोगों के पत्र भी मिलते रहते हैं, जिन्होंने मेरे शोधपत्र पढ़े हैं। मेरी लिखी बातों में वे ख़ुद को पहचान लेते हैं : “जब मैंने आपका लेख पढ़ा, तो वास्तव में मैं ख़ुद से बार-बार बोली कि यह मैं हूँ, यह मैं हूँ!” वे संबंध देख लेते हैं : “आपके लेख से मैं बिलकुल ठगी रह गई। मुझे तो ऐसा लगा, जैसे मुझे सृष्टि का रहस्य मिल गया हो!” वे अपनी मानसिकता को मुड़ते तथा बदलते हुए महसूस करते हैं : “मैं निश्चित रूप से यह कह सकती हूँ कि मेरी ख़ुद की सोच में एक तरह की व्यक्तिगत क्रांति हुई है और यह बड़ी रोमांचक भावना है।” और वे इस नई सोच का अभ्यास ख़ुद पर तथा दूसरों पर कर सकते हैं : “आपके काम की बदौलत बच्चों के साथ मेरे दृष्टिकोण तथा कामकाज का कायाकल्प हो गया है और मैं शिक्षा को एक अलग चश्मे से देखने लगी हूँ।” या “मैं आपको बस यह बताना चाहती हूँ कि आपके असाधारण शोध का - व्यक्तिगत और व्यवहारिक स्तर पर - सैकड़ों विद्यार्थियों पर कितना अधिक प्रभाव पड़ा है।” मुझे कोच और व्यवसायिक दिग्गजों के भी ऐसे बहुत से पत्र मिलते हैं। स्व-ज्ञान : अपनी ख़ूबियों और कमियों के बारे में किसका दृष्टिकोण ज़्यादा सटीक होता है? देखिए, विकासवादी मानसिकता वाले लोग ख़ुद को आइंस्टाइन या बीथोवन तो शायद नहीं मानते होंगे, लेकिन क्या इस बात की ज़्यादा संभावना नहीं है कि अपनी योग्यताओं के बारे में उनके ज़रूरत से ज़्यादा ऊँचे दृष्टिकोण होंगे, जिस वजह से वे उन चीज़ों की कोशिश करेंगे, जिनमें वे सक्षम नहीं हैं? वास्तव में, अध्ययनों में यह पता चलता है कि लोग अपनी योग्यताओं का सही आकलन नहीं कर पाते हैं। हाल में हमने यह देखने की कोशिश की कि किस मानसिकता वाले लोगों के ग़लत आकलन करने की सबसे ज़्यादा आशंका है। निश्चित रूप से हमने पाया कि लोगों ने अपने प्रदर्शन और योग्यता का बहुत ग़लत आकलन किया। लेकिन यह ग़लती पूरी तरह से निश्चित मानसिकता वाले लोगों से ही हुई। विकासवादी मानसिकता वाले लोग इस संदर्भ में आश्चर्यजनक रूप से सटीक निकले। जब आप इस बारे में सोचते हैं, तो इसमें समझदारी नज़र आती है। अगर विकासवादी मानसिकता वाले लोगों की तरह आप भी यह मानते हैं कि आप अपना विकास कर सकते हैं, तो आप अपनी वर्तमान योग्यताओं के बारे में सटीक जानकारी का स्वागत करेंगे, भले ही यह जानकारी आपको अच्छी न लगती हो। इतना ही नहीं, अगर आपमें सीखने की भी उनके जैसी प्रवृत्ति हो, तो प्रभावी ढंग से सीखने के लिए आपको अपनी वर्तमान योग्यताओं के बारे में सटीक जानकारी की ज़रूरत होती है। लेकिन निश्चित मानसिकता वाले लोगों के मामले में स्थिति बदल जाती है। अगर हर चीज़ आपके मूल्यवान गुणों के बारे में अच्छी या बुरी ख़बर होती है - जैसा कि निश्चित मानसिकता वाले लोगों के साथ होता है - तो विकृति लगभग हमेशा तसवीर में दाख़िल हो जाती है। कुछ परिणामों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है, बाक़ी को बहाने बनाकर स्पष्ट किया जाता है और इससे पहले कि आपको पता चले आप अपने बारे में रत्ती भर भी जानकारी हासिल नहीं कर पाते हैं। हॉवर्ड गार्डनर ने अपनी पुस्तक एक्स्ट्राऑर्डिनरी माइंड्स में यह निष्कर्ष दिया है कि असाधारण व्यक्तियों में “अपनी ख़ुद की शक्तियों और कमज़ोरियों को पहचानने का विशेष गुण होता है।” रोचक बात यह है कि यह गुण विकासवादी मानसिकता वाले लोगों में साफ़ नज़र आता है। आगे क्या है असाधारण लोगों में एक और चीज़ यह नज़र आती है कि उनमें जीवन की असफलताओं को भावी सफलताओं में बदलने का विशेष गुण होता है। सृजनात्मक शोधकर्ता इस बात से सहमत हैं। 143 सृजनात्मक शोधकर्ताओं का सर्वे किया गया था और वे सृजनात्मक उपलब्धि में नंबर वन घटक के बारे में आम तौर पर सहमत थे। यह घटक था विकासवादी मानसिकता से उत्पन्न होने वाली लगन और लचीलापन। आप एक बार फिर पूछ सकते हैं, एक छोटा-सा विश्वास इस सबकी ओर कैसे ले जा सकता है - चुनौती से प्रेम, प्रयास या मेहनत में विश्वास, असफलताओं के सामने लचीलापन और ज़्यादा बड़ी (ज़्यादा सृजनात्मक!) सफलता? आगे आने वाले अध्यायों में आप सटीकता से देखेंगे कि यह कैसे होता है : कैसे मानसिकताएँ उसे बदल देती हैं, जिसकी ख़ातिर लोग कोशिश करते हैं और जिसे वे सफलता मानते हैं। वे असफलता की परिभाषा, महत्त्व और प्रभाव को कैसे बदल देती हैं? और वे प्रयास के सबसे गहरे अर्थ को कैसे बदल देती हैं। आप देखेंगे कि ये मानसिकताएँ स्कूल में, खेल जगत में ऑफ़िस में और संबंधों में अपना प्रभाव कैसे दिखाती हैं। आप देखेंगे कि वे कहाँ से उत्पन्न होती हैं और उन्हें कैसे बदला जा सकता है। अपनी मानसिकता का विकास करें आपकी मानसिकता कौन सी है? बुद्धि संबंधी इन सवालों के जवाब दें। हर कथन को पढ़ें और निर्णय लें कि आप इससे सहमत हैं या असहमत। आपकी बुद्धि आपके बारे में एक बहुत बुनियादी चीज़ है, जिसे आप 



What does all this mean for you?  Two mindsets are the opinion of experts on scientific issues.


  It is another thing to understand how these approaches apply to your life.  I have been doing research for thirty years and the essence of it is that your attitude has a profound effect on how you live your life.  This determines whether you become the person you want to be and whether you can achieve the things that you consider important.  How does this happen?  How can your psyche in a simple belief or belief, and consequently, have the power to change your life?  When you believe that your qualities are a line of stone, you work under a fixed mindset.  This makes you feel the need to prove yourself smart again and again.  If you have a certain amount of intelligence, a certain personality and a certain moral character - then you feel the need to prove yourself and yourself superior.  Do not want to look or feel inferior in terms of these most basic qualities of this mindset.  Some of us are trained in this mindset since childhood.  Since childhood, I was focused on being smart, but the credit for filling a certain mindset in me goes to Mrs. Wilson, a sixth grade teacher.  Unlike Alfred Binet, she believed that people's IQ scores tell the whole story of their intelligence.  She used to make us sit in class in order of IQ.  She used to assign only the highest IQ students to raise the flag, clear the board or take a letter to the principal.  His criticism caused stomach ache every day.  Apart from this, this mentality was also formed, in which the same goal would dominate the heartbeat of every student of the class - look smart, do not look foolish.  Why would anyone care to learn, enjoy learning, because whenever she took our test or taught us something in class, our whole existence was at stake?  I have seen many people whose heartfelt goals dominate their goals of proving themselves - in class, in career, and in relationships.  In every situation they find a way to confirm their intelligence, personality or character.  When evaluating every situation, they think: Will I succeed or fail?  Will I look smart or stupid?  Will I be accepted or rejected?  Will I feel like a winner or a loser?  But does our society not give importance to intelligence, personality and character?  Isn't it normal to want these qualities?  Yes, but… there is another mindset that believes that human qualities are not the cards that are distributed to you and with which you have to live, because you cannot change them.  You will always have to try to convince yourself and others that you have three aces, whereas in your heart you are worrying that you have only two temps.  The new mindset changes your thinking.  It assumes that the cards you have received are the starting point of development.  This evolutionary mindset is based on the belief that you can develop your basic qualities through your efforts, your strategies and the help of others.  Although the initial qualities, abilities, interests or nature of people may be completely different, every person can change and develop through hard work and experience.  Do people with this mindset believe that anyone can become anything?  Do they believe that anyone can become an Einstein or Beethoven if they have the proper motivation or training?  No, but they do believe that one's true potential is hidden (and which cannot be known);  It is impossible to see beforehand how much can be achieved with the help of years of passion, hard work and training.  Do you know that Darwin and Tolstoy were considered normal in childhood?  That the great golf player Ben Hogan was completely uncultured and clumsy in childhood?  That photographer Cindy Sherman, who has been on almost every list of the most important photographers of the twentieth century, failed in her first photography course?  That Geraldine Page, who is one of our biggest actresses, was advised to quit acting because she had no talent?  You can see that the desired qualities can be developed, this belief increases the passion for learning.  Why waste time proving again and again how great you are, while in that time you can become better?  Why hide them instead of removing the shortcomings?  Why look for friends or partners who can take their self-confidence, while you can search for friends or partners who are challenging themselves for development?  And why would you want to try and experience old experiences when you can gain experiences that enhance your ability and ability?  Continually expanding your capacity and doing it with full enthusiasm, when (or especially) it is not going well, is a sign of evolutionary mindset.  This is the mindset that allows people to grow in challenging times.



 Approach to both mentalities. How do these two mentalities work?



  To understand it better, imagine - as clearly as you can - that you are a young adult, whose day is going very bad: one day you go to a very important subject class, which you are very  I like it.  The professor tells the whole class the results of the midterm test.  You got a C Plus.  You are very disappointed.  While returning home that evening, your challan for incorrect parking is deducted.  Being very frustrated, you want to call your best friend and listen to your grief, but he keeps your phone after talking about busyness.  What would you think  What would you feel  What would you do?  When I asked people with a certain mindset, they said: "I will feel that I am completely rejected."  "I will understand that I am a complete failure."  "I am a fool."  "I am defeated."  "I will feel unworthy and stupid - everyone is better than me."  "I am trash."  In other words, they are considering what has happened as a direct measure of their incompetence and ability.  They would start thinking about their lives: "My life is pathetic."  "I have no life."  "God does not like me."  "The world is lying behind me."  "Everyone wants to destroy me."  "Nobody loves me;  Everybody hates me. "  "Life is unjust and all efforts are useless."  "Life is cheap.  I am a fool.  There is not a single good thing in my life. "  "I am the most unlucky person in the world."  Sorry, consider that nothing like death and destruction had happened here.  Just got a bad grade, the invoice was disconnected and there was a bad phone call.  Were these people a victim of lack of self-pride?  Were they leaf pessimists?  No.  When they do not grapple with failure, they feel as capable and optimistic - and equally talented and attractive - as those with an evolutionary mindset.  So how will they fight?  "I will not bother to spend so much time and effort in anything."  (In other words, do not allow anyone to do your assessment again).  "I won't do anything."  "I will lie in bed."  "I will get drunk."  "Will eat."  "If there is an opportunity, I will shout at someone."  "Will eat chocolate."  "Will listen to music and swell my mouth."  "I will go and sit in my yard."  "I will fight with somebody."  "Will cry."  "I will break something."  "What to do?"  What to do!  You know, in this context, I deliberately wrote the grade as C plus instead of Eff.  And also consider that it was not the final exam, but the midterm exam.  Consider also that only his challan was deducted, not a car accident.  They were not directly denied, but rather were unheard of due to busyness.  There was no destructive thing that could not be fixed.  But the fixed mindset caused such a feeling of complete failure and pride with so little raw material.  When I gave the same reference to people with evolutionary mindset, they said this.  They would think: "I need to work harder in class, park the car more carefully, and I think my friend's day is going to be bad."  "C Plus tells me that I should work very hard in class, but I have other semesters in which I can improve my grade."  Many, many things were said like this, but I think you must have understood.  How will they fight?  Straight.  "I will study more diligently (or differently) for my next test in that class, I will pay the challan penalty and settle the case in the next meeting with my best friend."  "I will analyze what I did wrong in the exam, resolve to improve it, fill the challan amount and find out what my friend is confused about."  You don't have to be one or the other mentality to get distracted.  Who wouldn't?  Bad grades or scorn of a friend or loved one - these are not fun events.  Nobody was licking their lips happily.  But these people with an evolutionary mindset were not imposing themselves and were not raising their hands in the posture of surrender.  Although he felt stressed, he was ready to take risks, face challenges and work on them.  So what's new?  Is this such a new idea?  Many of our proverbs emphasize the importance of risk and the power of perseverance, such as "no risk, no profit" and "if you don't succeed first, try again, again or again" or "Rome one day"  I did not make it. "  (Well I am glad to know that Rome is also spoken in Italy).  The really amazing thing is that people with a fixed mindset do not agree with this.  Instead, they believe: "No risk, no loss."  "If you don't succeed at first, then you probably don't have the ability."  "If Rome could not be built in a day, then it probably could not be built."  In other words, risk and effort are two things that can show that you are not worth the work by exposing your imperfections.  Actually it is amazing to see how far people with a fixed mindset can go in terms of not trying or not getting help.  It is also new that people's thoughts about risk and effort are dictated by their more basic mindset.  It is not just that some people understand the importance of effort and effort.  Our research has shown that this is a direct result of the evolutionary mindset.  When we teach people an evolutionary mindset focused on development, these ideas about challenge and effort come into our own later.  Similarly, it is not just that some people dislike challenge and effort.  When we (temporarily) push people into a fixed mindset that focuses on the enduring of virtues, they immediately become intimidated by the challenge and begin to value the effort less.  We often see that books such as the ten secrets of the world's most successful people are adorned on the shelves of shops and these books can also provide many useful advice.  But they are usually a list of unrelated signs, such as "Take more risk!"  Or "Trust yourself!"  Although you value the people who do this, it is never clear to you how these things are interlinked or how you can remain so.  That's why you stay motivated for a few days, but the most successful people in the world have bigger secrets than this.  Instead, when you begin to understand certainty and evolutionary mentalities, you will be able to see precisely how one thing leads to another - your qualities are a line of stone, this belief leads you to many thoughts and actions  goes.  On the other hand, you can develop your qualities, this belief leads you to many different thoughts and actions, which give you completely different results.  This is what we call psychological aha experience.  Not only have I seen this in my research on new mentality, but I also keep getting letters from people who have read my papers.  They recognize themselves in what I have written: "When I read your article, I actually said to myself again and again that this is me, this is me!"  They see the relationship: “I was completely cheated by your article.  I felt as if I had found the secret of creation! "  He feels his mindset turning and changing: "I can definitely say that there has been a kind of personal revolution in my own thinking and it is a very exciting feeling."  And they can practice this new thinking on their own and others: "Because of your work, my approach and work with children has been transformed and I have begun to look at education from a different perspective."  Or "I just want to tell you how much your extraordinary research has - on a personal and practical level - impacted hundreds of students."  I also receive many such letters from coaches and business veterans.  Self-knowledge: Whose perspective is more accurate about your own strengths and shortcomings?  See, people with an evolutionary mindset might not consider themselves Einstein or Beethoven, but is it not likely that they will have an excessively high view of their abilities, that is why they will try those things,  In which they are not capable?  In fact, studies show that people are unable to properly assess their abilities.  Recently we tried to see which mentality people are most likely to assess incorrectly.  Certainly we found that people greatly underestimated their performance and competence.  But this mistake happened only to people with a completely fixed mindset.  People with an evolutionary mindset turned out to be surprisingly accurate in this context.  When you think about it, it makes sense.  If, like people with an evolutionary mindset, you also believe that you can develop yourself, then you will welcome accurate information about your current abilities, even if you do not like it.  Not only this, if you have a similar tendency to learn, then to learn effectively, you need accurate information about your current abilities.  But the situation changes in the case of people with a fixed mindset.  If everything is good or bad news about your valuable qualities - as happens with people with a certain mindset - then distortion almost always enters the picture.  Some of the results are exaggerated, the rest is explained by making excuses, and before you know it, you are not able to get a full information about yourself.  Howard Gardner, in his book Extraordinary Minds, concludes that extraordinary individuals "have the special quality of recognizing their own strengths and weaknesses."  Interestingly, this quality is clearly visible in people with an evolutionary mindset.  What is next? Another thing that is visible among extraordinary people is that they have the special quality of turning the failures of life into future successes.  Creative researchers agree.  143 creative researchers were surveyed and they generally agreed about the number one factor in creative achievement.  This component was the dedication and flexibility arising from the evolutionary mindset.  You may once again ask, how can a small faith lead to all of this - love, challenge or belief in effort, flexibility in the face of failures and greater (more creative!) Success?  In the following chapters you will see precisely how this happens: how mentalities change what people try and what they consider to be success.  How do they change the definition, significance and impact of failure?  And how they change the deepest meaning of effort.  You will see how these mentalities show their influence in school, in the sports world, in the office and in relationships.  You will see where they originate and how they can be replaced.  Develop your mindset What is your mindset?  Answer these intelligence questions.  Read each statement and decide whether you agree or disagree.  Your intelligence is a very basic thing about you, which you


No comments:

Post a Comment

Name